{"_id":"6932d4ee0902a8ddcb03fe34","slug":"tgt-exam-will-be-held-today-at-30-centers-under-tight-security-meerut-news-c-72-1-mct1004-145057-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी : कड़ी सुरक्षा में 30 केंद्रों पर आज होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी : कड़ी सुरक्षा में 30 केंद्रों पर आज होगी परीक्षा
विज्ञापन
- 26 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत, दो पालियों में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को 30 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में शनिवार को 26 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठेंगे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी और बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
पहली पाली में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। छह दिसंबर को पहली पाली में गणित, द्वितीय पाली में हिंदी की परीक्षा होगी। सात दिसंबर को प्रथम पाली में विज्ञान व दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा होगी।
इसके बाद 21 दिसंबर को पहली पाली में गृह विज्ञान एवं दूसरी पाली में वाणिज्य विषय की परीक्षा होगी। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा में मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पहुंचेंगे। परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षार्थियों का केंद्र में प्रवेश शुरू हो जाएगा। अभ्यर्थियों का सत्यापन आइरिश बायोमेट्रिक द्वारा होगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लेकर आना होगा। परीक्षा प्रश्न पुस्तिका और नीले रंग की ओएमआर शीट अपने साथ ले जाएंगे।