{"_id":"6946be9c0c2a331e260fb791","slug":"tgt-exam-will-be-held-today-at-30-centers-under-the-watch-of-the-third-eye-meerut-news-c-72-1-mct1010-145950-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी : 30 केंद्रों पर आज परीक्षा देंगे 28 हजार अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी : 30 केंद्रों पर आज परीक्षा देंगे 28 हजार अभ्यर्थी
विज्ञापन
मेरठ। जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा होगी। इसमें करीब 28 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। खास बात है कि इनमें लगभग 95 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी हैं। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर पर अधिकांश महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस-प्रशासन ने नकल रोकने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के कड़े इंतजाम किए हैं। नकल माफिया की निगरानी के लिए 20 से ज्यादा टीम सक्रिय रहेंगी। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जाएगी। खुफिया विभाग भी सक्रिय है।
पुलिसलाइन में शनिवार को परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। एसपी के अनुसार पहली पाली में सुबह 9 से 11 बजे से गृहविज्ञान का पेपर होगा। दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक वाणिज्य की परीक्षा होगी। इलेक्ट्राॅनिक्स डिवाइस, मोबाइल, स्मार्ट वाच, बेल्ट, घड़ी, चश्मा आदि परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाने दिए जाएंगे। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी। परीक्षा के समय शहरभर में सीओ और थाना प्रभारी लगातार गश्त करेंगे। उन्होंने बताया कि अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
जाम से बचने के लिए रहेंगे खास इंतजाम
उम्मीद है कि महिला अभ्यर्थी के साथ परिवार के दो या तीन सदस्य अवश्य आएंगे। इसलिए निजी वाहनों की संख्या भी शहर में बढ़ेगी। परीक्षा शुरू होने ओर समाप्त होने के बाद शहर में जाम के हालात बन सकते हैं। इसके चलते यातायात पुलिस को अलर्ट किया गया है। शहर में बाजार या प्रमुख चौराहों के पास बने परीक्षा केंद्रों के बाहर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। छात्रों को रात में दिक्कत न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।