Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   test file

Meerut News: test file

Sat, 14 Nov 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
test file
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरठ की अवाम एआईएमआईएम और आसपा के प्रत्याशियों को यहां से विधायक बनाकर भेजेंगे। अब हम लोग किसी के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। दरी नहीं बिछाएंगे। आसपा से एआईएमआईएम का गठबंधन सियासी मिलन ही नहीं दिलों का भी मिलन है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से सूबे के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर बनेंगे। अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने से रोकना है और भाजपा को सरकार बनाने से रोकना है तो इस गठबंधन को वोट करना होगा। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच के लिए, किसान के गन्ना भुगतान के लिए, युवाओं को रोजगार के लिए गठबंधन को वोट करना होगा। यूपी में हुए एनकाउंटर में 70 फीसदी मुसलमानों का एनकाउंटर हुआ है। इस साल में अब तक 70 मुसलमानों हाफ एनकाउंटर हुआ है। मस्जिदों और मदरसों को शहीद किया जा रहा है। मोब्लिंचिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ये नाम नहीं बोल सकती, जो मैं बोल रहा हूं। हिंदू भाइयों का भी यहां एनकाउंटर किया जा रहा है। चंद्रशेखर आजाद यहां के मुख्यमंत्री बनेंगे तो यूपी में रूल बाई गन नहीं, रूल बाई लॉ होगा। अंडा 7 रुपये, चीनी 61, नमक 23 रुपये, ब्याज 49 रुपये हो गया। महंगाई हो गई। इन कीमतों में कमी चाहते हो तो वोट की कीमत समझो। उनकी सरकार बनी तो 600 रुपये क्विंटल गन्ने की कीमत होगी। किसानों का कर्जा माफ करेंगे। ओवैसी ने कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने हाशिमपुरा और मलियाना केस का जिक्र किया। सपा पर भी हमला बोला। मुजफरनगर दंगे का जिक्र किया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की शनिवार को नौचंदी मैदान में आयोजित हुई जनसभा में ओवैसी ने सपा पर खूब निशाना साधा। चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आसपा से गठबंधन करने के बाद यह ओवैसी की उत्तर प्रदेश की पहली रैली थी।
विज्ञापन

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ओवैसी शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली से मेरठ पहुंचे। पौने नौ बजे भाषण शुरू किया। भाषण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed