{"_id":"5a86c5964f1c1bd34b8b9024","slug":"terrorist-junaid-came-to-be-an-engineer-in-this-city-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस शहर में इंजीनियर बनने आया था आतंकी जुनैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस शहर में इंजीनियर बनने आया था आतंकी जुनैद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
आतंकी जुनैद फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और आतंकी कनेक्शन सामने आने पर जिला फिर से जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। बाटला हाउस एनकाउंटर और 165 लोगों की बम विस्फोट में जान लेने वाला इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का 20 लाख का इनामी आतंकी मुजफ्फरनगर में इंजीनियर बनने आया था।
विज्ञापन
शहर के एक कॉलेज में उसने बीटेक में दाखिला लिया था, लेकिन द्वितीय वर्ष में फेल होने के बाद यहां से चला गया। खुफिया तंत्र स्थानीय स्तर पर मामले की छानबीन में जुटा है। यूपी के आजमगढ़ निवासी आईएम आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद को एटीएस ने 13 फरवरी को उत्तराखंड के बनबसा से गिरफ्तार किया था। जांच-पड़ताल के बाद कई और गहरी परतें खुलकर सामने आई हैं। 20 लाख के इनामी आतंकी आरिज का शहर से कनेक्शन होने पर लोग हैरत में पड़ गए हैं। दिल्ली स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाह के मुताबिक वर्ष 2008 में आतंकी जुनैद मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में इंजीनियर बनने की इच्छा लेकर दाखिल हुआ था, जिसने बीटेक में एडमिशन लिया था। प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के बाद वह द्वितीय वर्ष में फेल हो गया। आतंकी ने वर्ष 2008-09 के अंतराल में यहां रहकर पढ़ाई की।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली
विज्ञापन
हालांकि आतंकी जुनैद शहर में कहां और कितने दिन रहा, इसकी जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। एक बार फिर जिले का आतंकी कनेक्शन सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में हैं। कुशवाह के मुताबिक पढ़ाई में फेल होने के बाद आतंकी जुनैद राह से भटक गया। आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी ने जुनैद का ब्रेनवॉश किया और उसे देशद्रोह के रास्ते पर ले गया। आतंकी सुभान ने जुनैद के साथ कई अन्य छात्रों को भी आतंक की राह से जोड़ा है। जांच एजेंसियां इसकी तस्दीक करने में लगी हैं कि यह युवक कहां के हैं।
चौखुटिया घाटी में खुशी
मोस्ट वांटेड आतंकी आरिज खान ऊर्फ जुनैद के पकड़े जाने से शहीद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा के पैतृक गांव तिमिलखाल से लेकर मासी, चौखुटिया और वर्तमान में उनके निवास स्थान दिल्ली तक खुशी की लहर है। लोगों ने मासी में मिठाई बांटी। 19 सितंबर 2008 को एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए थे और दो फरार हो गए थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/