{"_id":"600547e5bc02b20b142e4d4a","slug":"terrorist-input-received-in-western-up-and-police-officers-have-been-instructed-to-remain-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट... अफसरों को दिए सख्त निर्देश, 26 जनवरी तक रहेगा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट... अफसरों को दिए सख्त निर्देश, 26 जनवरी तक रहेगा अलर्ट
Mon, 18 Jan 2021 02:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए जिले से लेकर मेरठ जोन 26 जनवरी तक अलर्ट पर रहेगा। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में शासन से कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को जोन और रेंज स्तर पर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कॉलेज, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रोजाना सभी सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग करेंगे और शाम को पैदल मार्च निकाला जाएगा। बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर खास सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली, कैंट, ब्रह्मपुरी, सिविल लाइन सर्किल के जोन में बांटा गया है, पांचवां जोन मोदीपुरम व कंकरखेड़ा बनाया गया है। 15 सेक्टर बनाए गए हैं। दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ मांगी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: चीन से हुए विवाद ने दिखाई नई राह, अब फिटनेस उपकरणों के कारोबार में चमकेगा शहर
40 प्वाइंट पर अतिरिक्त ड्यूटी
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि शहर में 40 स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी रहेगी। कैंट क्षेत्र में अतिरिक्त पेट्रोलिंग गाड़ी रहेंगी। मॉल, सिनेमाघर और अन्य स्थलों पर सोमवार से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
संदिग्ध वाहनों की होगी जांच
आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर के एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि चेकिंग करते समय पुलिस अलर्ट रहे। जिले की सीमा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाए। 26 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार कर ड्यूटी रहेगी। पीआरवी के अलावा अलग से रात के लिए सभी थाना क्षेत्रों में एक-एक पेट्रोलिंग गाड़ी रहेगी। हाईवे पर डायल 112 पुलिस भी सतर्क रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/