{"_id":"63fbc24c7cb6568a7d077234","slug":"terrible-jam-on-sardhana-nanu-bridge-of-gangnahar-meerut-news-c-14-1-134867-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगनहर के सरधना-नानू पुल पर भयंकर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगनहर के सरधना-नानू पुल पर भयंकर जाम
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू गंगनहर पुल और सरधना पुल पर रविवार को भीषण जाम लग गया। इस दौरान घंटों वाहन चालक परेशान रहे। वहीं, रविवार को काफी संख्या में शादी समाराेह के चलते नगर में दिनभर जमा लगा रहा। पुलिस जाम को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करती रही।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर लोगों का आवागमन अधिक रहता है। वहीं, नानू गंगनहर व सरधना पुल के बराबर में दूसरा पुल बन रहा है। जिससे वाहन सवार लोगों को यहां परेशानी हो रही है। रविवार को चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। बाइक सवारों के जल्दी निकलने की होड़ में स्थिति और भयंकर हो गई। इस दौरान नानू चौराहे पर पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। दूसरी तरफ शादी समारोह के चलते नगर के रास्तों पर भी जाम रहा। वहीं, कई घंटे लोग जाम के झाम से परेशान रहे। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। हालांकि, इस दौरान वाहन चालकों के बीच कहासुनी भी हुई। शाम तक कई बार जाम लगा। कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई। नगर के आसपास के गांवों के रास्तों से होकर वाहन निकले तो वहां भी जाम लग गया। हालात इस कदर बिगड़े कि जाम में फंसे राहगीर खुद ही गाड़ियों से उतरकर जाम खुलवाते नजर आए।
अब नानू व सरधना पुल सहित नगर के बिनौली रोड पर जाम लगना आम बात हो गई है। आए दिन यहां भी जाम से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इन सभी मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही और लोग समस्या से जूझते हुए आगे बढ़ते रहे।