फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tense peace after the uproar in Gdina, police deployed, case registered against 20 named and 12 unidentified in three FIRs.

Meerut News: गडीना में बवाल के बाद तनावपूर्ण शांति, पुलिस तैनात, तीन एफआईआर में 20 नामजद व 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tense peace after the uproar in Gdina, police deployed, case registered against 20 named and 12 unidentified in three FIRs.
फलावदा। गांव गडीना में वर्चस्व को लेकर शुक्रवार को दो गुटों के मध्य पुलिस की मौजूदगी हुए पथराव व फायरिंग की घटना के बाद तनावपूर्ण शांति है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


गांव गडीना में प्रधान के पति अमित के चचेरे भाई मोहित का पड़ोस में रहने वाले गौरव से विवाद था। शुक्रवार को गौरव के साथ मारपीट की गई। गौरव के परिजन बचाने पहुंचे। इसके बाद पथराव व फायरिंग हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव व फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। संघर्ष में गौरव, महकार, रवि, मनीष, राहुल, चीकू, विकास घायल हो गए थे।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश मिश्रा व सीओ अभिषेक पटेल ने भी गांव का दौरा किया था। पुलिस ने महकार, अतुल, विकास, आकाश, मनीष, संजय, नीटू, सीटू, राजन, अशोक, अतुल, बिट्टू, मोहित आदि को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 20 नामजद व 12 अज्ञात दिखाए गए हैं। बवाल के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति है। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश पाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed