फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tendar Bid awaiting for one year

एक वर्ष से विकास कार्यों को टेंडर बिड मिलने का इंतजार

Thu, 08 Apr 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tendar Bid awaiting for one year
एक वर्ष से विकास कार्यों को टेंडर बिड मिलने का इंतजार
विज्ञापन

मेरठ। एक बार फिर एमडीए में विकास कार्यों के लिए अपलोड किए गए टेंडर में बिड न आने से झटका लगा है। लगातार पांचवीं बार टेंडर बिड न आने के कारण विकास कार्यों में लेट लतीफी हो रही है। कई योजनाओं में सड़कों का निर्माण न होने से वहां के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। हाल ऐसा हो गया है कि जिन कार्यों को किया जाना है, उन पर पिछले एक वर्ष से एमडीए टेंडर निकालकर आगे कार्रवाई नहीं कर पाता है। इस बार भी सिर्फ कुछ टेंडर पर एक-एक बिड आई है। जिसे अभी फाइनल नहीं किया जा सकता है। इससे साफ है कि ठेकेदार भी एमडीए के विकास कार्य कराने में रुचि कम ले रहे हैं।
इन टेंडरों को 24 मार्च को बिड के लिए खोला गया था। लेकिन सिर्फ एक बिड आने से अंतिम निर्णय नहीं हो सका। लोहियानगर में सड़कों का निर्माण, मेवला फ्लाईओवर से नूर नगर पुलिया तक सड़क, रेन वाटर हार्वेंस्टिंग ये ऐसे विकास कार्य हैं, जिन पर एक वर्ष से एमडीए सिर्फ टेंडर निकालकर फाइल को बंद कर देता है। ऐसे हालात में योजनाओं में रहने वाले लोग पिस रहे हैं। लोहियानगर में कई प्रमुख स्कूलों के पास की सड़कें बदहाल होने से दिक्कतें हो रही हैं। इसके बाद भी एमडीए इस मामले में गंभीरता से प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

---
ये हैं प्रमुख कार्य
लोहियानगर में टेंपू स्टेंड से सत्यकाम स्कूल तक सड़क सुदृढीकरण का कार्य, शहर में विभिन्न स्थानों पर रेन वाटर हार्वेंस्टिंग का कार्य, लोहियानगर योजना में विभिन्न पॉकेट में पेच रिपेयर कर कार्य, शताब्दीनगर में दिव्यांगजन हेतु पार्क का निर्माण, गंगानगर विस्तार योजना में सड़क निर्माण का कार्य, वेदव्यासपुरी सेक्टर-सात पॉकेट एनएए में बाह्य विद्युतीकरण कार्य आदि ऐसे ही कई कार्य अटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कुछ ठेकेदारों का पंजीकरण हमने कराया है। हालांकि, अवस्थापना में जो कार्य स्वीकृत किए गए थे। उन पर चुनाव आयोग से सहमति लेकर टेंडर दोबारा करेंगे। वहीं, इन टेंडरों पर क्यों नहीं बिड आ रही विचार किया जाएगा - मृदुल चौधरी, उपाध्यक्ष, एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed