फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ten year old kid kidnaped in Meerut, allegations against two women of team for conducting survey

यूपी: मेरठ में 10 साल के बच्चे का अपहरण, सर्वे करने आई टीम की दो महिलाओं पर आरोप, केस दर्ज

Sat, 09 Jan 2021 12:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
ten year old kid kidnaped  in Meerut, allegations against two women of team for conducting survey
बच्चे का फाइल फोटो व सीसीटीवी में कैद हुई महिलाएं - फोटो : amar ujala

मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी से शुक्रवार को 10 साल के बच्चे को अगवा कर लिया गया। कॉलोनी में सर्वे करने आई टीम की दो महिलाओं पर अगवा करने का अंदेशा जताते हुए परिजनों ने तहरीर दी है। महिलाओं के साथ बच्चा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। 

विज्ञापन


एसओ टीपीनगर विजय गुप्ता के मुताबिक देवलोक कॉलोनी में अक्षय लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को दोपहर अक्षय का 10 साल का बेटा प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सर्वे करने आई स्वास्थ्य विभाग टीम की दो महिलाएं बच्चे को अगवा कर  गईं। महिलाएं स्वास्थ्य विभाग में काम करती हैं या नहीं अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 
पड़ोस में रहने वाली बाला पत्नी संतर पाल ने दोनों महिलाओं के साथ प्रिंस को जाते देखकर उसके परिजनों को जानकारी दी है। इसका पता लगते ही परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की,लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर: मंसूरपुर में अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, सरकारी ठेके के सेल्समैन सहित 13 गिरफ्तार


बाद में परिजनों ने टीपी नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी है, जिसमें दोनों महिलाओं के साथ बच्चा जा रहा है। देर रात तक टीपीनगर थाने की पुलिस बच्चे की तलाश में लगी रही। 

अक्षय ने बहन पर भी जताया शक
पुलिस ने बताया कि बच्चे को अगवा करने वाली एक महिला सूट-पजामी में थी और दूसरी शर्ट-जींस पहने हुए थी। अक्षय ने अपनी बहन पर बच्चे को ले जाने का शक जताया है। पुलिस के अनुसार अक्षय की बहन एक युवक के साथ कुछ दिन पहले चली गई थी। उसी पर अक्षय ने शक जताया है कि एक महिला उसकी बहन हो सकती है। सीसीटीवी कैमरे में महिलाओं के चेहरे साफ नहीं आ रहे हैं जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed