{"_id":"698c9844dd655754c102392c","slug":"ten-students-were-selected-at-the-divisional-level-meerut-news-c-72-1-mct1014-148713-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दस विद्यार्थियों का मंडल स्तर पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दस विद्यार्थियों का मंडल स्तर पर हुआ चयन
Wed, 11 Feb 2026 08:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में प्रगति कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
संंवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में संचालित सेल्फ एस्टीम और मीना मंच के तहत बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के प्रांगण में प्रगति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा कुल 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। ये बच्चे आगामी तिथियों में मेरठ जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल स्तरीय कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे।
कार्यक्रम की थीम प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने दीप जलाकर किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पूर्वा अहिरान की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विकास खंडों से चयनित कुल 60 बालक-बालिकाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इनमें से 30 छात्र-छात्राओं ने अपने बदलाव की कहानी विषय पर अत्यंत आत्मविश्वास और जज्बे के साथ अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। 30 चयनित बच्चों ने बॉडी टॉक, जेंडर स्टीरियोटाइप, बाल अधिकार, स्वच्छता आदि विषयों पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर बेहद सुंदर, सार्थक और संदेशपूर्ण थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने सभी चयनित बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आरती सेन, जिला नोडल बालिका शिक्षा कौसर जहां, मास्टर ट्रेनर गीता सचदेवा, माला सिंह, नसरीन, ब्लॉक नोडल मोनिका मलिक, विनीता सिवास, मंजुला अग्रवाल, शालिनी भटनागर, रेनू आदि कोसम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गीता सचदेवा ने किया।