फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten people of same family sick from drinking cold drink in Baghpat

यूपी: बागपत में कोल्ड ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के दस लोग बीमार, हालत गंभीर

Thu, 22 Aug 2019 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Aug 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Ten people of same family sick from drinking cold drink in Baghpat
डीएम शकुंतला गौतम भी जिला अस्पताल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में गुरुवार को कोल्डड्रिंक पीने से एक ही परिवार के दस लोग बीमार हो गए। एक के बाद एक परिवार के सभी सदस्यों को चक्कर उल्टी की शिकायत होने के बाद बेहोश हो गए। 
विज्ञापन


पड़ोसियों को जब मामले की जानकारी हुई तो बीमारों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बागपत: बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा, गिरोह की अफवाह से बच्चों को स्कूल से वापस लाए अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र निवासी साबिर का बेटा आसिफ दो लीटर की कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आया था। उसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया।

कुछ ही देर बाद साबिर की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद घर के अन्य सदस्यों को भी उल्टी व चक्कर की शिकायत हुई। देखते ही देखते पत्नी शहनाज, बेटा आसिफ, जुबैर, सलमान और बेटी मुस्कान, अफसा, सायबा व हलीमा सभी बेहोश हो गए।

शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों ने जानकारी ली। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। पड़ोसियों के अनुसार, साबिर के घर में खाना बना रखा था लेकिन किसी ने नहीं खाया।

बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह बोले, 'अदालत के आदेश के बाद चिदंबरम का ऐसा व्यवहार सही नहीं'

कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद से ही सभी की हालत खराब हो गई। वहीं चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिसके बाद कई सदस्यों की हालत में सुधार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed