फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten attackers spread terror by firing continuously in Lohianagar

लोहियानगर में दस हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत

Wed, 16 Apr 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ten attackers spread terror by firing continuously in Lohianagar
मेरठ। लोहियानगर में रविवार को बाइक व स्कूटी सवार दस हमलावरों ने जामिया रेजिडेंसी कॉलोनी में दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने अपने दरवाजे व खिड़कियां बंद कर ली। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोहियानगर की जामिया रेजीडेंसी में रविवार रात को दस हमलावरों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार हमला करने वाले युवकों का घटना के दिन शाम को कॉलोनी के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कुछ देर बाद हमलावर बाइक व स्कूटी पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे थे। जहां हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी थी। वहीं हमलावरों ने पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में हमलावरों की तलाश की थी। लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका था। दरोगा अनिल कुमार ने आरोपी शोएब, सरफराज व अरशद हुमायूंनगर और भूरा व शाहनवाज सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगी हुई है। जल्द आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed