{"_id":"642882f16dbd8eeb17015174","slug":"ten-applications-came-in-sp-for-the-post-of-mayor-na-news-c-30-1-smrt1052-135-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महापौर पद के लिए सपा में आए दस आवेदन\n<bha>--<\/bha><bha>--<\/bha><bha>--<\/bha><bha>--<\/bha><bha>--<\/bha>-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महापौर पद के लिए सपा में आए दस आवेदन <bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha>-
Sun, 02 Apr 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा की बैठक में महापौर पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक 10 दावेदारों ने आवेदन किए। पूर्व विधायक मसूद अख्तर भी मेयर पद के टिकट के दावेदारों में की लाइन में हैं। आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी डॉक्टर कलीम अहमद से मिले और महापौर का चुनाव लड़ने के प्रस्ताव रखा। जिसे उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे राजनीति में आने के इच्छुक नहीं हैं।
शनिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल है। इसलिए सभी बूथ कमेटियों को मजबूत किया जाए। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपने आवेदन कार्यालय में जमा करा दें। उन्होंने बताया कि महापौर पद के लिए दस आवेदन आए हैं। इनमें पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया, विजेश कुमार, परीक्षित वर्मा, इसरार प्रमुख, मांगेराम कश्यप, हरपाल वर्मा, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी और एक विधायक आशु मलिक के परिजन हैं।
पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि नगर निकायों में जीत हासिल करने के जज्बे के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के लिए नगर निकायों का चुनाव महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पूर्व विधायक मनोज चौधरी एवं देवबंद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कार्तिक राणा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
बैठक के बाद सपा के पदाधिकारियों ने डॉ. कलीम अहमद से मिलकर उनके सामने महापौर पद के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनने का प्रस्ताव रखा। इस पर डॉ. कलीम अहमद ने इनकार करते हुए कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। वरिष्ठ नेता विनोद तेजीयान, महानगर अध्यक्ष आजम शाह, मांगेराम कश्यप, उस्मान मुखिया, फराह खान, रोहित राणा, फैसल सलमानी, अब्दुल गफूर आदि ने भी विचार रखे।