फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tempreture increse fail power system

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, रोजेदारों को मिली राहत

Wed, 07 Jun 2017 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
tempreture  increse fail power system
मेरठ में बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम
बुधवार सुबह आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। इसके अलावा भीषण गर्मी में रोजे में रोजेदारों को भी राहत मिली है। पारे के 40 डिग्री पार होते ही यूपी वेस्ट ट्रांसमिशन और पीवीवीएनएल का पावर सिस्टम फेल होने लगा है। दोनों कंपनियां अपने सिस्टम को बचाने के लिए रोस्टिंग से लेकर इमरजेंसी कट के झटके देने लगी हैं। पावर ग्रिड की 765 केवीए ग्वालियर-आगरा लाइन भी लगातार ट्रिप हो रही है। दिल्ली से कोड आने के बाद ही इस लाइन को सामान्य किया जाता है। मंगलवार को भी घंटो बिजली कटौती से हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल ने पिछले तीन साल में पावर सिस्टम को सुदृढ़ करने में करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिलहाल केंद्र सरकार की आईपीडीएस और डीडीयूजीजेवाय योजना के तहत भी पश्चिमांचल के हिस्से में करीब 3200 करोड़ रुपये आए हैं। इससे गांव व शहर में जहां नए बिजलीघर बनने तो वहीं पुराने बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि का कार्य होना है। बिजली सुधार कार्यक्रम के तहत इतनी मोटी धनराशि खपने के बाद भी सिस्टम मजबूत नहीं दिखाई दे रहा हैं। सोमवार की तरह मंगलवार को भी यूपी वेस्ट ट्रांसमिशन लिमिटेड से लेकर पीवीवीएनएल के बिजली ढांचे ने लोगों को बिजली कटौती के खूब झटके दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे 220 केवी ट्रांसमिशन मोदीपुरम के पावर ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के चलते आधा दर्जन बिजलीघरों पल्लवपुरम फेस वन, पल्लवपुरम फेस टू, एमईएस, सोफीपुर, लेडीज पार्क, पुराना आरटीओ आदि की बत्ती एक घंटे तक बाधित रही। फाल्ट ठीक होेने के बाद दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर ग्रिड लाइन हो रही ट्रिप 
220 केवी मोदीपुरम ट्रांसमिशन पर पावर ग्रिड की 765 केवी ग्वालियर-आगरा लाइन आ रही है। इस लाइन पर स्पेशल प्रोटेक्शन सिस्टम (एसपीएस) लगा है। लाइन के ओवरलोडे होते ही यह सिस्टम सक्रिय हो जाता है और लाइन को तुरंत ट्रिप कर देता है। इसके बाद दिल्ली स्थित मुख्यालय से कोड मिलने के बाद ही लाइन को चालू किया जाता है। मंगलवार शाम 7 बजकर 20 मिनट पर यह लाइन ट्रिप हो गई। इसके चलते एक बार फिर से आधा दर्जन शहर व आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघर अंधेरे में डूब गए। करीब 50 मिनट बाद रात 8 बजकर 10 मिनट पर कोड आने के बाद लाइन को सामान्य किया गया। 


सिस्टम पर क्षमता से ज्यादा लोड 
विभाग भले ही सिस्टम को लोड फ्री बताकर कनेक्शन पर कनेक्शन बांट रहा हो, लेकिन बिजली की मांग बढ़ते ही सिस्टम की पोल खुलनी शुरू हो गई है। मंगलवार को माधवपुरम, शारदा रोड, पुराना आरटीओ, लेडीज पार्क, लिसाड़ी रोड, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, हापुड़ रोड, मेडिकल, टाउन हाल, एमईएस, सोफीपुर, गंगानगर आदि क्षेत्र में बिजली ने कई बार झटके दिए। बिजली कटौती से रोजेदारों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed