फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Temple rounds, reception in the pavilion... decorations worth one crore

Meerut News: मंदिरों में फेरे, मंडप में रिसेप्शन.. एक करोड़ की डेकोरेशन

Fri, 31 Oct 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Temple rounds, reception in the pavilion... decorations worth one crore
मेरठ। एक नवंबर देवोत्थान एकादशी से विवाह मुहूर्त की शुरुआत हो रही है। लोगों ने विवाह समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। विवाह की पुरानी परंपरा नए ट्रेंड में वापस लौटने लगी है। अब हाईप्रोफाइल जोड़े मंदिरों में फेरे ले रहे हैं और शहर के मंडपों में रिसेप्शन का आयोजन कर रहे हैं। कुछ शादियों में डेकोरेशन का खर्च एक करोड़ और कुल खर्च दो कराेड़ रुपये तक हो रहा है।
विज्ञापन




मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में बाईपास स्थित मंडप में हुए एक ज्वेलर के विवाह समारोह में डेकोरेशन में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ। विवाह स्थल को देशी और विदेशी फूलों व लाइटिंग से सजाया गया। इसमें स्टेज पर भी कलाकारों ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। इवेंट मैनेजर ने अपनी टीम के साथ सारी व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन


मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि कुछ लोग सजावट के साथ इवेंट का आयोजन कर विवाह समारोह को खास बना रहे हैं। वे इसके लिए दिल खोलकर पैसा खर्च कर रहे हैं। कुछ विवाह समारोह में स्टार नाइट का भी आयोजन कराया जा रहा है। इसमें टीवी कलाकार, कॉमेडियन, रशियन डांसर्स को भी प्रस्तुति देने के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विवाह समारोह मेें होगा फैशन शो

इवेंट ऑर्गेनाइजर अंशुल सिंघल ने बताया कि पुराना ट्रेंड वापस लौट रहा है। अब मंदिरों में फेरे और मंडप में रिसेप्शन आयोजित किए जा रहे हैं। पुरानी परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं के सामने विवाह आयोजन दिन में करने की तैयारी की जा रही है। कन्यादान के बाद विदाई होगी। कुछ विवाह आयोजनों में इस बार फैशन शो का भी आयोजन होगा।



हेलीकॉप्टर से त्रियुगीनारायण मंदिर में फेरे लेने जा रहे जोड़े


मान्यता है कि उत्तराखंड में त्रियुगीनारायण स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। यहां विवाह के बाद जुड़ा बंधन कभी नहीं टूटता। ऐसे में शहर के कुछ जोड़े त्रियुगीनारायण मंदिर में जाकर विवाह करने लगे हैं। गोल्डन पॉम के संचालक सनी अग्रवाल ने बताया कुछ दिन पहले मेरठ के युवक का त्रियुगीनारायण मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया गया था। वहां फेरे लेने के बाद बाईपास स्थित मंडप में उन्होंने रिसेप्शन का आयोजन किया।


दो दिन में होंगे 1200 विवाह और मांगलिक आयोजन



देवोत्थान पर शहर में एक नवंबर और दो नवंबर को विवाह और अन्य मांगलिक आयोजन होंगे। विपुल सिंघल ने बताया कि इस बार एक नवंबर को 550 और दो नवंबर को 650 विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। बड़े विवाह समारोह परतापुर और कंकरखेड़ा बाईपास के बीच स्थित मंडपों में होंगे। कुछ आयोजनों का खर्च 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed