{"_id":"6abe7926afd8ba82540be94b","slug":"telecom-department-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1318060-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन संशोधन में सामर्थ्य की शर्त हटाकर तीसरा वेतन संशोधन लागू करें: सोमपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन संशोधन में सामर्थ्य की शर्त हटाकर तीसरा वेतन संशोधन लागू करें: सोमपाल
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अखिल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश पश्चिम परिमंडल के बीएसएनएल कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को शास्त्रीनगर स्थित परिमंडल कार्यालय में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद कर्मचारियों ने बीएसएनएल के स्थापना दिवस समारोह का बहिष्कार कर जोरदार नारेबाजी की।
एयूएबी अध्यक्ष सोमपाल ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग वेतन संशोधन में लगी सामर्थ्य की शर्त हटाकर बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए तीसरा वेतन संशोधन तत्काल लागू करना है। एयूएबी संयोजक अश्विन ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी कई वर्षों से वेतन संशोधन के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान रामस्वरूप, जयवीर, चंद्रपाल, अनिल, दिनेश , शिव सिंह, दीपक और निधीश ने भी मांग के समर्थन में विचार रखे।
कर्मचारी संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश पाल ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ऐसे में हम उत्सव कैसे मनाए। सरकार हमारा सहयोग करे।