फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager raped five-year-old girl

किशोर ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Wed, 02 Feb 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped five-year-old girl
किशोर ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में एक किशोर ने खेलने के बहाने पांच साल की बच्ची को घर से बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। बच्ची की डॉक्टरी कराई गई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
मेडिकल थाना क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों में काफी परिवार रहते हैं। मंगलवार दोपहर यहीं रहने वाला 13 साल का किशोर पड़ोस में खेल रही पांच साल की बच्ची के पास पहुंचा। आरोप है कि वह उसे बहलाकर एक सामुदायिक केंद्र पर पहुंचा और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया तो कुछ बच्चे वहां पहुंचे। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं, घटना का पता चलने पर मेडिकल पुलिस पहुंची। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के बाद घटनास्थल नौचंदी क्षेत्र का निकला। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष को नौचंदी थाना भेज दिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed