फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager molested in Shastrinagar, accused ran and beat her

शास्त्रीनगर में किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 29 Oct 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested in Shastrinagar, accused ran and beat her
मेरठ। शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार शाम किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को लोगों ने दबोच लिया। आरोपी को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाया और उसको थाने ले आई। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में एक किशोरी अपने पिता की दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक किशोरी का पीछा करने लगा। किशोरी पर आरोपी ने टिप्पणी की, विरोध करने पर वह छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया और आरोपी को पकड़ लिया। इससे पहले आरोपी वहां से भागता कि लोगों ने उसको घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान मूलरूप से सौल्दा गांव, किठौर है और फिलहाल वह काशीराम कॉलोनी में रहता है। शाम को अक्सर शास्त्रीनगर में वह अपने दोस्तों के साथ आता और फिर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने आरोपी सलमान से पूछताछ की। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस आरोपी सलमान के दोस्तों का भी पता लगाएगी। त्योहारी सीजन पर बाजारों में पुलिस का पहरा है। इस मामले में पुलिस घटनास्थल पर तुरंत ही पहुंच गई थी, जिससे आरोपी मौके पर दबोचा गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर छेड़छाड़
रेलवे रोड पर बृहस्पतिवार को एक युवती से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे पहले लोगों आरोपियों की घेराबंदी करती कि वह फरार हो गया। इसकी जानकारी पर रेलवे रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती से तहरीर ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा बरामद, भाजपा पार्षद का बेटा गिरफ्तार
मेरठ। जागृति विहार से अपह्त छात्रा को मेडिकल पुलिस ने सात दिन बाद अमृतसर पंजाब से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाजपा पार्षद समीर चौहान का बेटा भी गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के शुक्रवार को कोर्ट में बयान दर्ज होंगे।

मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार की छात्रा का 22 अक्तूबर अपहरण हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि भाजपा पार्षद समीर चौहान का बेटा नितिन चौहान अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा को अगवा करके ले गया है। जिसका मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने कहना है कि बृहस्पतिवार को छात्रा बरामद कर ली है। आरोपी नितिन चौहान को गिरफ्तार किया और उससे अभी पूछताछ जारी है। आरोपी छात्रा को अमृतसर ले गया था। एसपी सिटी विनीत भटनागर छात्रा नाबालिग है और उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। नितिन के दोस्तों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed