फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teenager hostage in parikshatgarh

आसाम से बेचने के लिए लाई गई किशोरी चंगुल से छूटी

Tue, 23 Jul 2019 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
teenager hostage in parikshatgarh
परीक्षितगढ़। असम से दो युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर नगर में ले आए। उन्होंने कस्बे के मवाना बस स्टैंड पर किराए के मकान में उसे बंधक बना रखा। सोमवार अलसुबह किशोरी किसी तरह बंधक मुक्त होकर बस स्टैंड पहुंची और शोर मचाने लगी। राहगीरों ने किशोरी से जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी भाषा समझ में नहीं आने पर पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस किशोरी को थाने ले आई और दुभाषिए की मदद से किशोरी से पूछताछ की। उसने बताया कि असम से एक युवक उसे बहला-फुसलाकर लाया था। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन मेरठ के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के मवाना बस स्टैंड पर दो युवकों ने किराये पर मकान लेकर उसमें असम की किशोरी को बंधक बनाकर रखा था। सोमवार सुबह किशोरी किसी तरह बंधक मुक्त होकर मवाना बस स्टैंड पर पहुंची और शोर मचा दिया। इस पर राहगीरों ने जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी की भाषा समझ में नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस किशोरी को थाने ले आई। पुलिस को भी किशोरी की भाषा समझ में नहीं आई। इसकी उच्चाधिकारी को जानकारी दी गई। इस पर दुभाषिए को भेजा। किशोरी ने उसे बताया कि वह असम के मुरीगांव निवासी है। एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले आया था तथा दो दिन से बंधक बनाकर रखा हुआ था। पुलिस ने थाना मुरीगांव से किशोरी की जानकारी ली। जिस पर असम पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन मेरठ को सूचना दी। जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के कल्पना चौधरी, मनमोहन सिंह थाने पहुंचे। किशोरी के साथ ले गए। वहीं, पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारा, लेकिन दोनों युवक मकान का ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मोटी रकम लेकर किशोरी को बेचना
सूत्रों के अनुसार उक्त दो युवकों ने तीन दिन पहले ही मवाना बस स्टैंड पर मकान किराए पर लिया था। उसी रात किशोरी को मकान में लाकर बंधक बनाकर रखा था। ऐसा लगता है कि ये लोग किशोरी को मोटी रकम लेकर बेचने के फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कई मामले प्रकाश में आए
नगर व देहात क्षेत्र में बिहार, उत्तराखंड, असम राज्यों से गरीब परिवार की किशोरियों को बहलाफुसलाकर ले आते हैं। उनकी क्षेत्र में शादी करा दी जाती है और मोटी रकम वसूल कर लेते हैं। ऐसे कई मामले क्षेत्र में प्रकाश में आए हैं।
कड़ी कार्रवाई की मांग
अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णुअवतार रूहेला, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, कूटज संस्था के अध्यक्ष अंकित मित्तल ने पुलिस से ऐसे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कैलाश चंद ने बताया कि किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन भेज दिया है। असम के थाना मुरीगांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज है। असम पुलिस के आने पर किशोरी उन्हें सौप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed