फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager hangs himself to death after his mother refuses to let him fly kites

Meerut News: मां ने पतंग उड़ाने से मना किया तो किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 28 Jan 2026 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager hangs himself to death after his mother refuses to let him fly kites
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर सेक्टर 3 निवासी कक्षा 9 के 14 साल के छात्र ने सोमवार दोपहर को कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक पतंग उड़ाने पर उसकी मां ने उसे दोस्तों के सामने डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के सेक्टर तीन में यह घटना हुई। छात्र के पिता के अनुसार उनका बेटा कॉलोनी के ही एक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ता था। वह तीन दिनों से लगातार पतंग उड़ा रहा था। वसंत पंचमी के दिन बारिश के बावजूद भी वह नहीं माना और पतंग उड़ाने छत पर पहुंच गया था। सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर भी छात्र सुबह से ही दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने में लगा रहा। बेटे को लगातार तीन दिनों से पतंग उड़ाता देखकर उसकी मां नाराज हो गई थी। सोमवार सुबह 11 बजे मां ने दोस्तों के सामने ही बेटे को डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने मकान के ऊपर वाले कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। दोपहर करीब 12 बजे जब परिजन ऊपर कमरे में गए तो वह फंदे से लटका मिला। परिजन उसे लेकर लोकप्रिय अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि लोकप्रिय अस्पताल की ओर से किशोर की मृत्यु का मीमो आया था। नौचंदी थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की। वह कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता चालक हैं। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed