फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager and many animals injured due to roof collapse

छत गिरने से किशोरी और कई पशु घायल

Sun, 22 Aug 2021 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager and many animals injured due to roof collapse
छत गिरने से किशोरी और कई पशु घायल
विज्ञापन

सरधना। बारिश के कारण क्षेत्र में दो जगहों पर मकान की छत गिर गई। इसमें नवाबगढ़ी में छत गिरने से हजारों रुपये का सामान दब गया। वहीं भामौरी में बाडे़ की छत गिरने से एक किशोरी और कई पशु घायल हो गए।
शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दिनभर बारिश रुक रुककर होती रही। नवाबगढ़ी में शुक्रवार रात नूरू पुत्र साबू के मकान की छत गिर गई। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं शनिवार शाम भामौरी में संजय के पशुओं के बाडे़ की छत भरभराकर गिर गई। इससे पशुओं के साथ चारा डालने गई संजय की 14 वर्षीय बेटी जानवी मलबे में दब गई। लोगों ने उसे व पशुओं को बमुश्किल मलबे से बाहर निकाला। दो पशुओं की हालत गंभीर है, जबकि कई घायल हैं। वहीं घायल जानवी का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

बारिश में छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
रोहटा। बारिश के कारण शनिवार को मीरपुर गांव में एक मकान की छत भरभरा कर परिवार के ऊपर गिर गई। हादसे में परिवार बाल-बाल बचा। वहीं घर का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार खुले आसमां के नीचे आ गया। लोगों ने प्रशासन से नरेंद्र पुत्र देशराज का मकान बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से फसलों को मिली राहत
बहसूमा/हस्तिनापुर/माछरा। सावन के अंतिम सप्ताह में झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं फसलों को भी काफी लाभ हुआ। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से गन्ने की फसल गिर गई। वहीं हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के खेतों में पानी भरने से लोगों को चारा लाने में परेशानी हो रही है।
शनिवार सुबह से कई बार मौसम का मिजाज बदला। कभी तेज धूप तो कभी तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। किसान विरेंद्र नागर, जयबीर अहलावत और योगेंद्र विधुडी का कहना है कि दो दिन में हुई भारी बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे गन्ने व धान की फसल को लाभ मिला। उधर, बारिश खादर क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। कई गांवों में बारिश का पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण गांव तारापुर में बाहरी छोर पर रहने वाले गरीब मजदूर विजयपाल, मुन्ने, सोमपाल, ओम सिंह आदि की झोपड़ियों में बारिश का पानी भर गया। खेतों में पानी भरने के कारण पशुओं का चारा लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव तारापुर में ग्रामीणों की झोपड़ी पानी में गिर गई। उनके घरों में रखे कपड़े और अनाज भीग गया। उधर, वहीं माछरा के किसान जितेंद्र, प्रमोद, सुरेंद्र आदि ने बताया कि बारिश से धान, गन्ने की फसल की काफी लाभ हुआ है।

बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत
मवाना। अलीपुर मोरना के माजरा गजरौला में बिजली गिरने तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के मकान दीवार गिर गई। कई लोगों के घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। गजरौला गांव में ज्ञानी पुत्र बलवंत के यहां पेड़ पर बिजली गिर गई। इसके पेड़ के नीचे बंधी भैंस की मौत हो गई। वहीं पड़ोसी कर्मवीर मकान की दीवार भी गिर गई। इससे बछड़े की मौत हो गई। इसी गांव के श्रीपाल के घेर में बंधी भैंस पर बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं ज्ञानी के घर के बिजली के उपकरण भी खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed