{"_id":"6a2da0105dabcf62c3087f2c","slug":"teenage-girl-abducted-fir-registered-against-youth-meerut-news-c-72-1-mct1011-154671-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अपराध संक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अपराध संक्षेप
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण, युवक पर प्राथमिकी दर्ज
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह वह परिवार के सदस्य सोकर उठे। यहां उन्होंने देखा की उनकी 17 वर्षीय बेटी कहीं नहीं दिखाई दी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में किशोरी की तलाश की। मगर किशोरी का सुराग नहीं लग सका। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- --
युवक पर युवती को ले जाने का आरोप
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ नानी के घर पर रहती है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी रितिक यादव काफी समय से उसकी बहन पर शादी का दबाव देर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि आरोपी उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के मोहकपुर निवासी अमन कुमार ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर खाते से 99 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। खाते से पैसे कटने का मैसेज देख पीड़ित परेशान हो गया। पीड़ित ने बैंक जाकर मामले की शिकायत की। सीओ ब्रहम्पुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि थाने की साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --