फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teen peerio se kaavar bana raha muslim parivar

तीन पीढ़ियों से कांवड़ बना रहा मुस्लिम परिवार 

Mon, 23 Jul 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Jul 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
teen peerio se kaavar bana raha muslim parivar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ का मुस्लिम परिवार तीन पीढ़ियों से हर वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों के लिए आकर्षक छोटी और बड़ी कांवड़ बनाता आ रहा है। गुजरीबाजार बजाजा निवासी मो. शराफत एवं उनके भाई मो. ताज की बनियापाड़ में ताज फ्लावर डेकोरेटर्स के नाम से दुकान है। शिवरात्रि से एक महीने पहले से ये कांवड़ बनाने का काम करने लगते हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश की आजादी से पहले से उनके परिवार के लोग ये काम कर रहे हैं। कांवड़ बनाने की शुरुआत जहूर अहमद ने की थी, इसके बाद अब्दुल रहीम को यह हुनर मिला और अब मो. शराफत एवं मो. ताज अपने परिवार के सदस्यों के साथ कांवड़ बना रहे हैं। मो. ताज ने बताया कि मेरठ में 10 फीट से लेकर 12-13 फीट ऊंची कांवड़ के फ्रेम (ढांचा) तैयार किए जा रहे हैं। जिसको वे 27  जुलाई को तीन ट्रकों में भरकर भीम गोडा, हरिद्वार के लिए ले जाएंगे। वहां इन्हें कांवड़ का रूप दिया जाएगा। जिसकी कीमत सात हजार से 20 हजार रुपये तक है। मो. ताज ने बताया कि इस काम में मो. शादान, मो.अबरार, जहीर आलम, राशिद आदि उनका साथ देते हैं। मो. शराफत ने बताया कि वह और उनके साथी जन्माष्टमी पर मंदिरों की सजावट, शोभायात्रा के लिए डोले और दशहरे पर रावण का पुतला भी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed