फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teasing with girl front of Temple

औघड़नाथ मंदिर के सामने युवती से छेड़छाड़, मनचला धुना

Sat, 07 Aug 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teasing with girl front of Temple
औघड़नाथ मंदिर के सामने युवती से छेड़छाड़, मनचले की धुनाई
विज्ञापन

मेरठ। औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही युवती से दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो मनचला महिलाओं से अभद्रता करने लगा। इस पर लोगों ने घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया। नाम पता पूछा और फिर उसको जमकर पीटना शुरू कर दिया। जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाया और थाने की हवालात में बंद कर दिया।
सदर बाजार की रहने वाली युवती मां के साथ औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने जा रही थी। मंदिर से दस कदम की दूर पहले ही युवती एक दुकान से प्रसाद खरीद रही थी। आरोप है कि बाइक सवार एक युवक दुकान पर रुका और युवती के पास खड़ा होकर बात करने का प्रयास करने लगा। उसने पहले युवती पर अभद्र टिप्पणी की और फिर छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो उसकी मां और मंदिर जा रही महिलाओं की भीड़ लग गई। आरोपी का दुस्साहस देखकर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी से नाम पूछा तो उसने नईम निवासी भूमिया पुल, लिसाड़ीगेट बताया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। उसने छूटकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान मंदिर पर तैनात इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और तुरंत सदर थाने भिजवाया। पीड़ित युवती से तहरीर पुलिस ने मांगी, लेकिन लिखित में उसने शिकायत करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बता... यहां किस काम से आया?
लोग आरोपी नईम को पीटते रहे और पूछते रहे कि बता यहां किस काम से आया है। वह बोल भी रहा था कि वह तंदुरी रोटी लेने जा रहा था, लेकिन यह बात लोगों ने उसकी झूठी मानी। औघड़नाथ मंदिर के पास कोई भी तंदुरी रोटी बेचने वाला नहीं है। लोगों ने कहा कि यह मंदिर में छेड़छाड़ की मंशा से ही आया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed