फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Team Selected for Junior Wrestling Competition

Meerut News: जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ टीम का चयन

Wed, 18 Mar 2026 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Team Selected for Junior Wrestling Competition
- 31 मार्च से दो अप्रैल तक वाराणसी में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंडर-20 उत्तर प्रदेश जूनियर पुरुष और महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल तक वाराणसी में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में मेरठ की टीम का चयन किया गया।
प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में वंश सैनी, 61 किलोग्राम में सागर वत्स, 65 किलोग्राम में अर्जुन, 70 किलोग्राम में अली मोहम्मद, 74 किलोग्राम में तरुण तोमर, 79 किलोग्राम में अभिराज अहलावत, 86 किलोग्राम में दुष्यंत कुमार, 92 किलोग्राम में अरविंद कुमार का चयन हुआ।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन पुरुष में 60 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत कुमार, 63 किलोग्राम में वंश धनकर, 67 किलोग्राम भार वर्ग में मुकुल कुमार, 72 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित सोम, 77 किलोग्राम भार वर्ग में अभिराज अहलावत, 87 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल शर्मा, 97 किलोग्राम में निशांत कुमार, 130 किलोग्राम भार वर्ग में सार्थक का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम तोमर, 53 किलोग्राम में शिया चौहान, 55 किलोग्राम में सृष्टि तोमर, 59 किलोग्राम भार वर्ग में पायल सैनी, 65 किलोग्राम में सलोनी शर्मा, 68 किलोग्राम में खुशी तोमर, 72 किलोग्राम में साक्षी, 76 किलोग्राम में इतिशा चौधरी का चयन किया गया।

इससे पूर्व ट्रायल का उद्घाटन कुश्ती संघ के संरक्षक कल्याण सिंह ने किया। इस मौके पर अलका तोमर ने सभी को सम्मानित किया। यहां धीरज यादव, श्रीपाल सिंह, प्रयास सोम, मूलचंद चौधरी, अजय वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed