फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Team constituted for survey of new industrial area

Meerut News: नए औद्योगिक क्षेत्र के सर्वे के लिए टीम गठित

Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Team constituted for survey of new industrial area
नए औद्योगिक क्षेत्र के सर्वे के लिए टीम गठित
विज्ञापन

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के तुरंत समाधान के लिए डीएम ने एनसीआरटीसी के अधिकारियों को आदेशित किया। नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए औद्योगिक एसोसिएशन के साथ जिला प्रशासन सर्वे करेगा। संचालन उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने किया।
इंद्रापुरम औद्योगिक क्षेत्र से पैठ को 300 मीटर आगे लगाने के आदेश दिए। मोहकमपुर, उद्योगपुरम, इंद्रापुरम औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाली-नाला निर्माण, मरम्मत इंफास्ट्रक्चर बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा शासन को पत्र भेजा गया है। बजट मिलने तक औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिदिन सफाई के निर्देश दिए गए। नगर निगम की गृहकर निर्धारण टीम और जीआई सर्वे टीम गृह कर संबंधी प्रकरण में उद्यमी संगठनों के साथ बैठक करेगी। मोहकमपुर फेज प्रथम में स्टैंडर्ड स्टील फैक्टरी के बराबर वाली सड़क एवं पुलिया का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्योगपुरम की मुख्य सड़क के निर्माण के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। कमल ठाकुर ने गेझा रोड पर विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के संबंध में बताया। भूमि के लिए उप जिलाधिकारी सदर को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने एनसीआरटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की स्थिति से निजात के लिए पूर्ण क्षमता से पंप चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा ऑटोमोबाइल्स संचालक जगमोहन के स्टांप ड्यूटी के रिफंड के प्रकरण पर एडीएम एफआर को समाधान के लिए निर्देश दिए। जनपद में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित, चिह्नित करने के लिए उद्यमी संगठनों से सहयोग की मांग की गई। अधिकारियों को संयुक्त सर्वे के निर्देश दिए।

अध्यक्ष निपुन जैन ने उद्योगपुरम औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी पुन: चालू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी चालू होने से उद्योग को पानी की आपूर्ति होगी। उद्योग में दुर्घटनाओं की स्थिति में पानी की उपलब्धता हो पाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, सरिता अग्रवाल, रविंद्र एलन, पंकज जैन, राजकुमार बंसल, गिरीश कुमार, कमल ठाकुर, आशुतोष अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed