{"_id":"6276b0edcb1bf1103175ce36","slug":"team-arrived-to-demolish-tanning-units-meerut-news-mrt5876420145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
दोघट क्षेत्र के भड़ल गांव में पथराव के बाद भीड़ को खदेड़ते पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्मशोधन इकाइयों को ध्वस्त करने पहुंची टीम
पर भड़ल में पथराव, दस पुलिसकर्मी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। पुलिस-प्रशासन की टीम के शनिवार को गांव भड़ल में चर्मशोधन इकाइयों को ध्वस्त कराने पहुंचने पर बवाल हो गया। इकाइयों से संचालकों और उनके परिजनों ने टीम पर पथराव कर दिया। जेसीबी में भी तोड़फोड़ की। पथराव में दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया और बवाल कर रहे लोगों को लाठी चार्ज कर खदेड़ा। पुलिस ने यहां से करीब दस महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया है। इसके बाद गांव में स्थित करीब 84 चर्मशोधन इकाइयों को ध्वस्त किया गया।
भड़ल गांव में चल रही इन चर्मशोधन इकाइयों का काफी समय विरोध हो रहा है। इसकी शिकायत एनजीटी में भी की गई थी। इसके बाद एनजीटी ने इन चर्मशोधन को बंद करने के आदेश दिए थे, साथ ही सभी इकाइयों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। शनिवार दोपहर को एसडीएम बड़ौत पूजा चौधरी, सीओ युवराज सिंह कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ जेसीबी लेकर वहां पहुंचे। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की तो चर्मशोधन इकाइयों के संचालकों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर विरोध शुरू कर दिया और टीम पर हमला बोल दिया। पथराव होते ही पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए भागने लगे। यहां करीब साढ़े तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने सभी 84 इकाइयों को ध्वस्त कर दिया।

बागपत के दोघट क्षेत्र के भड़ल गांव में चर्म शोधन की इकाई को ध्वस्त के दौरान हंगामा करते ग्रामीण।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के दोघट क्षेत्र के भड़ल गांव में चर्म शोधन की इकाई को ध्वस्त के दौरान पुलिस से उलझती महिलाए?- फोटो : BAGHPAT

दोघट क्षेत्र के भड़ल गांव में चर्म शोधन की ईकाई को ध्वस्त के दौरान लगी ग्रामीणों की भीड़- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन