फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teachers protest against prerna app

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

Tue, 24 Sep 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
teachers protest against prerna app
प्रेरणा एप का विरोध करते शिक्षक। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रेरणा एप के विरोध में सोमवार को प्रांतीय संगठन के निर्देशन पर बीआरसी खरखौदा पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

खरखौदा बीआरसी पर पूर्व माध्यमिक शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन चल रहा था। इसी के बीच में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रेरणा एप को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा, सत्यपाल भाटी, नसीम अहमद आदि शिक्षकों ने ंकहा कि प्रेरणा एप द्वारा शिक्षकों एवं बच्चों को सेल्फी लेना उनके अधिकार का हनन है। साथ ही इस एप पर अपलोड डाटा सरकार के पास न होकर अमेरिकन कंपनी को भेजा जा रहा है। जिस कारण डाटा सुरक्षित रहने की कोई गारंटी नहीं है। उपस्थिति के लिए सरकार बायोमेट्रिक मशीनों प्रयोग कर सकती है। हालांकि सेल्फी भेजना मंजूर नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी तोसीफ अहमद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि 28 सितंबर तक सरकार अपने इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो 30 सितंबर को जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर मंजीत, कामिल, राकेश, वीरपाल, नंदकिशोर, कौशल्या, दीपिका रेनू, सुचिता, वंदना, बीना, देवेंद्र, शिवनंदन त्यागी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed