{"_id":"6a5390cf87b262ff7e0c215f","slug":"teachers-at-the-agricultural-university-planted-saplings-in-their-own-names-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108303-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने अपने नाम से लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने अपने नाम से लगाए पौधे
Sun, 12 Jul 2026 06:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को बृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया। कुलपति ने फाइकस का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। अधिष्ठाताओं, निदेशकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने-अपने नाम से एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन बन चुका है। वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. सतेन्द्र खारी, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. आरएस सेंगर, अधिष्ठाता डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ. विवेक, डॉ. बिजेन्द्र सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. अशोक यादव, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. अभिषेक, डॉ. रश्मि आदि शिक्षकों ने पौधरोपण किया। विश्वविद्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर पौधे लगाकर ग्रीन कैंपस को और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया गया।