फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher wanted to rape schoolgirl

कोचिंग में आई छात्रा को हवस का शिकार बनाना चाहता था शिक्षक

Wed, 06 Sep 2017 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Sep 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
Teacher wanted to rape schoolgirl
छात्रा से रेप की कोशिश

मुजफ्फरनगर में नईमंडी के भोपा रोड पर एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। कोचिंग में आई छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने वहां रखे बर्फ तोड़ने वाले सुआ से शिक्षक पर प्रहार कर अपनी अस्मत बचाई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र की निवासी छात्रा यहां नईमंडी के भोपा रोड पर एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती है। छात्रा दोपहर निर्धारित समय पर अपनी कोचिंग क्लास में आई थी। उस समय अन्य विद्यार्थी नहीं पहुंचे थे। इसी का फायदा उठाते हुए कोचिंग संचालक शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया। इसी बीच छात्रा ने वहां रखे सुआ उठाकर शिक्षक पर प्रहार किया। इसी दौरान छात्रा भाग निकली। वह रोती बिलखती सड़क पर दौड़ रही थी, जिसे देखकर यहां से गुजर रहे सीओ सिटी के चालक ने छात्रा से जानकारी ली। छात्रा ने आपबीती सुनाई। कांस्टेबल चालक ने उसे तुरंत गाड़ी में बैठाकर नईमंडी कोतवाली पहुंचाया। छात्रा ने यह भी बताया कि उसके पिता भी सब इंस्पेक्टर हैं। पुलिस ने कोचिंग सेंटर पर दबिश देकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर नईमंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक अजय शर्मा मूलरूप से शामली के झिंझाना क्षेत्र के गांव लावा दाउदपुर का निवासी है। वह शहर के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक है और भोपा रोड पर कोचिंग सेंटर भी चलता है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed