फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher tampered with a student in meerut, and performed of familys members in college

शर्मनाक! शिक्षक ने केबिन में बुलाकर की छात्रा से अश्लील हरकतें, कॉलेज में जमकर बखेड़ा

Fri, 21 Sep 2018 10:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 21 Sep 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Teacher tampered with a student in meerut, and performed of familys members in college
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मेरठ में परतापुर स्थित एक सरकारी इंटर कॉलेज में शर्मनाक घटना हो गई। विज्ञान के शिक्षक ने प्रोजेक्ट चेक करने के बहाने छात्रा को अपने केबिन में बुलाकर छेड़खानी की। आरोप है कि छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लीलता की गई। शिक्षक की इस हरकत से डरी सहमी छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। बुधवार रात उसने घर वालों को इसके बारे में बताया तो गुस्साए परिजनों ने गुरुवार सुबह कॉलेज पहुंचकर बखेड़ा कर दिया। बाद में थाने जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रधानाचार्य का दावा है कि प्रबंध कमेटी ने शिक्षक को निलंबित कर इसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना 11 सितंबर की परतापुर स्थित नवभारत विद्यापीठ इंटर कालेज की है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि शिक्षक ललित शर्मा ने प्रोजेक्ट चेक करने के बहाने उनकी बेटी को अपने केबिन में बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की। उसका हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लीलता की। छात्रा के विरोध करने पर शिक्षक ने उसके माता पिता को मारने की धमकी दी। परिजनों के अनुसार छात्रा ने उसी दिन प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत कर दी थी। प्रधानाचार्य ने कार्रवाई का भरोसा भी दिया था।

विज्ञापन

डरी हुई रहने लगी थी
परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद छात्रा इतनी डर गई कि उसने अगले दिन से ही कॉलेज जाना बंद कर दिया। वो घर में भी डरी सहमी सी रहने लगी। काफी कोशिशों के बाद बुधवार रात छात्रा ने घटना के बारे में बताया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन कॉलेज पहुंचे तो आरोपी शिक्षक वहां नहीं मिला। प्रधानाचार्य भी विभागीय कार्य से बाहर गए थे। परिजनों ने अन्य शिक्षकों से नाराजगी जताई। 

शिक्षक को निलंबित कर चुके
कॉलेज के प्रधानाचार्य महीपाल शर्मा ने बताया कि छात्रा ने 11 सितंबर को ही उनसे शिक्षक की शिकायत कर दी थी। उन्होंने उसी दिन प्रबंध कमेटी को इस मामले से अवगत करा दिया था। जिस पर कमेटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया था। टीचर को निलंबन आदेश भी रिसीव करा दिया गया था। आरोपी सरकारी शिक्षक है इसलिए मामले की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भी भेज दी गई है। 

छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में केस हुआ दर्ज
इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी शिक्षक ललित शर्मा के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि आरोपी शिक्षक सस्पेंड हो चुका है। उसकी तलाश की जा रही है।

शास्त्रीनगर में महिला से छेड़छाड़ 
मेरठ के जागृति विहार में खरीदारी करके लौट रही एक महिला से बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। जानकारी के मुताबिक जागृति विहार निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा से शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट से सामान खरीदकर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर कमेंट कर दिया। विरोध करने पर छेड़खानी की। यह देख लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकनि आरोपी फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश भी दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed