{"_id":"5d97ae9a8ebc3e0148604263","slug":"teacher-sharnaveer-getting-supports-sardana-news-mrt4468506193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक शरणवीर को मिल रहा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के आमरण अनशन को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने दिया अपना समर्थन दिया।
- फोटो : SARDANA
Link Copied
शिक्षक शरणवीर को मिल रहा समर्थन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बने नानू गंगनहर पुल पर शिक्षक शरणवीर का आमरण अनशन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान व्यापार मंडल सहित कई पार्टियों के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर समर्थन दिया।
नानू गंगनहर पुल पर सिंचाई विभाग के द्वारा पुल जर्जर होने के साथ 169 वर्ष पूरे होने का बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया हैं। ताकि यदि इस मेरठ करनाल हाईवे पर पडने वाले इस नानू गंगनहर पुल पर यदि कोई हादसा हो जाये तो उसकी जिम्मेदारी से बचा जा सके। शिक्षक शरणवीर द्वारा दो अक्तूबर से शिक्षक शरणवीर आमरण अनशन पर बैठ गए। शुक्रवार सुबह एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने शिक्षक से बातचीत की और इस मामले को लंबा मामला बताते हुए आमरण अनशन समाप्त करने की बात कही। शिक्षक शरणवीर सिंह ने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की बात कह दी। डॉक्टर ने धरनास्थल पर पहुंचकर शिक्षक शरणवीर के स्वास्थ्य की जांच की। करनावल नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सतीश कुमार, रालोद नेता चौधरी यशवीर सिंह, पर्यावरण धर्म समिति की तरफ से समर्थन दिया गया है। मौके पर शाहवेज अंसारी, रिहान मलिक, अतीक अहमद, दीपक शर्मा, विरेंद्र चौधरी, फैय्याज अहमद, जिशान कुरैैशी, सलीम अहमद, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।