फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher misbehaves with a student on the pretext of enrolling in BCA

बीसीए में दाखिला कराने के बहाने शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म

Thu, 13 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher misbehaves with a student on the pretext of enrolling in BCA
बीसीए में दाखिला कराने के बहाने शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। बीसीए में दाखिला कराने के बहाने एक शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने गेस्ट हाउस में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया तथा उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गेस्ट हाउस के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मोदीनगर की रहने वाली एक छात्रा के पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। वह चाचा के साथ रह रही है। छात्रा बीसीए की पढ़ाई करना चाहती थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते चाचा ने पढ़ाई में असहयोग की असमर्थता जताई। पड़ोस में रहने वाले एक इंटर कॉलेज के शिक्षक ध्यान सिंह ने छात्रा की पढ़ाई का सारा खर्चा उठाने का भरोसा दिया। अध्यापक, छात्रा को मेरठ के परतापुर स्थित एक गेस्ट हाउस में एक कॉलेज के क्लर्क से मिलाने के बहाने लेकर आया। अध्यापक ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी बुधवार को भी छात्रा को गेस्ट हाउस लेकर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा, छात्रा ने विरोध किया। आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मौका पाकर छात्रा वहां से परतापुर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक ध्यान सिंह और गेस्ट हाउस के एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण का कहना है कि देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक ध्यान सिंह को गिरफ्तार लिया। जबकि कर्मचारी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed