फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher duped of Rs 6.52 lakh on pretext of getting him a job in Saudi Arabia

Meerut News: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर शिक्षक से 6.52 लाख की ठगी

Fri, 02 Jan 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Teacher duped of Rs 6.52 lakh on pretext of getting him a job in Saudi Arabia
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिक्षक शोभित शर्मा से साइबर जालसाजों ने सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.52 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने शोभित का ऑनलाइन इंटरव्यू भी कराया था। शोभित ने कई बार में आरोपियों को ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की थे। अब शोभित ने साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट स्थित मोरीपाड़ा निवासी शोभित शर्मा ने साइबर थाने में प्राथमिक दर्ज कराते हुए बताया कि नवंबर में उनके पास नौकरी से जुड़ा एक ईमेल आया था। मेल के माध्यम से उनकी पहचान राहुल नाम के व्यक्ति से हुई थी। राहुल ने उनकी नौकरी सऊदी अरब में नौकरी लगवाने की बात कही थी और इसकी एवज में कमीशन की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने एक वीडियो कॉल के माध्यम से 18 नवंबर को उनका एक इंटरव्यू भी कराया था। राहुल ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व कांट्रेक्ट सिक्योरिटी के नाम पर रुपयों की मांग की थी। शोभित ने बताया कि उन्होंने राहुल के कहने पर कई बार में अलग-अलग खातों में 6. 52 लाख रुपये भेजे थे। 12 दिसंबर को उन्होंने राहुल के नंबर पर संपर्क का प्रयास किया तो वह बंद आया। खुद के साथ ठगी की जानकारी होने पर शोभित साइबर थाने पहुंचे। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed