{"_id":"6a2d6966beb16e390a00bce2","slug":"tazias-will-not-exceed-12-feet-in-height-ssp-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112606-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजियों की हाइट 12 फीट से ऊंची नहीं होगी : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजियों की हाइट 12 फीट से ऊंची नहीं होगी : एसएसपी
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में समस्या सुनते एस एस पी। (मवाना)
एसएसपी ने मुहर्रम के संबंध में शिया समुदाय के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एसएसपी ने मुहर्रम को लेकर शिया समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही शासन के निर्देशों से अवगत कराया। इसके बाद एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना।
एसएसपी अविनाश पांडेय ने मवाना थाने में शिया समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ताजियों की हाइट 12 फीट से ऊंची नहीं होनी चाहिए। मातमपुर्सी के दौरान वॉलंटियर तैनात किए जाएं ताकि पूर्व में हो चुकी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए, क्योंकि जनपद में पूर्व में त्योहार के दौरान बड़ी घटना हो चुकी हैं। इसके अलावा निर्धारित रूट के अलावा तमाम इमामबारगाहों के आसपास तमाम व्यवस्थाएं पूर्व में ही दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। शिया समुदाय के मेहंदी जैदी, आलम ए मेहंदी, आफताब जैदी, सैफ जैदी, शबी हैदर, डॉ. अब्बास आदि ने मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। गांव सीना निवासी संदीप ने एसएसपी को बताया कि विदेश भेजने के नाम पर उससे लाखों रुपये ठग लिए गए। गांव के ही दो लोगों ने सऊदी में चालक की नौकरी के लिए भेजा था, लेकिन वहां जाकर उससे मजदूरी कराई गई। एसएसपी ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। बता दें कि इस मामले में संदीप थाने में छुरी से गर्दन रेतकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। इस मौके पर एसडीएम संतोष कुमार, सीओ पंकज लवानिया, नायब तहसीलदार नितेश सैनी उपस्थित रहे।