फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tax relief to traders from July

व्यापारियों को जुलाई से टैक्स में राहत

Mon, 29 Jun 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tax relief to traders from July
मेरठ। केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने जुलाई से जीएसटीआर-वन फॉर्म में जीरो स्टेटमेंट की एसएमएस के जरिए फाइलिंग की सुविधा दी है। इससे मेरठ के करीब 50 हजार पंजीकृत व्यापारियों को लाभ मिलेगा। अब तक व्यापारी को सामान्य पोर्टल पर अपने खाते में लॉगिन करना होता है। हर माह या तिमाही के लिए जीएसटीआर-वन फॉर्म में अपनी जानकारी भरनी होती है। अब जीएसटी अदा करने वाले व्यापारी को निल टैक्स होने पर जीएसटी पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ एक एसएमएस के जरिए ही जीएसटीआर-वन फॉर्म में शून्य जानकारी दर्ज करके फाइल करना संभव हो जाएगा। सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर एसएमएस के जरिए जीरो मंथली जीएसटीआर-3बी रिटर्न फाइल करने की सुविधा 8 जून से ही उपलब्ध करा दी गई है। शून्य प्रपत्र जीएसटीआर-3बी वाले करदाता रिटर्न भरने के लिए एसएमएस की सुविधा का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed