फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tax evasion by making fake GST registration, case registered in Medical Police Station

Meerut News: फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर टैक्स चोरी, मेडिकल थाना में मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion by making fake GST registration, case registered in Medical Police Station
मेरठ। मेडिकल पुलिस ने फर्जी कागजात के आधार पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर 37.88 लाख रुपये के टैक्स चोरी के मामले में सर्वश्री बालाजी ट्रेडर्स के ऋषभ कुमार पर केस दर्ज किया है। राज्य कर आयुक्त की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अब आरोपी को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त राज्य कर राकेश कुमार ने बताया कि बालाजी ट्रेडर्स नामक फर्म ने 17 मार्च 2025 को जीएसटी पोर्टल पर फर्जी परा दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कराया था। विभागीय जांच में सामने आया कि उस पते पर रानी देवी 35 वर्षों से परिवार के साथ रह रही हैं। उन्होंने कभी किसी फर्म को किराये के लिए जगह भी नहीं दी थी। आरोपी ने झूठी जानकारी देकर जीएसटी नंबर प्राप्त किया था। आरोप है कि फर्म ने जून 2025 तक 37. 88 लाख रुपये के फर्जी बिल जारी किए और झूठे आंकड़े दाखिल कर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया। इनपुट क्रेडिट का फायदा अन्य फर्मों को भी दिया गया। राज्य कर विभाग ने फर्म को नोटिस भेजकर जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आठ अगस्त 2025 को रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया। पुलिस से मामले की शिकायत की तो केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी आयुष विक्रम सिंह का कहना हैं की केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


-जीएसटी विभाग तीन अन्य फर्म पर भी कार्रवाई की तैयारी
जीएसटी विभाग के जानकार बताते है कि बालाजी के अलावा तीन और फर्म ऐसी हैं। जिन्होंने फर्जी पता दिखाकर जीएसटी चोरी की है। विभाग इन सभी फर्म पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसमें सन, ग्रीन, हरसेन की स्थलीय जांच की गई। संपूर्ण कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को मुख्य सचिव की तरफ से आदेश प्राप्त हुए थे। यह मामला मुरादाबाद में हुए खुलासे से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दर्ज कराए जाएंगे बयान
जीएसटी विभाग ने जली कोठी छतरी वाले पीर के पास अल जैद स्टील पर कार्रवाई की। अधिकारियों के साथ पुलिस और विभाग के 30 लोगों की टीम ने छह स्थानों पर कार्रवाई की। स्टेट जीएसटी ने इस फॉर्म की 2 महीने से रेकी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को फर्म के प्रोपराइटर जीएसटी कमिश्नर के सामने अपना पक्ष रखेंगे। इसके साथ ही कागजात प्रस्तुत किए जाएंगे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed