फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taught the traditional Lippan art of Gujarat

Meerut News: गुजरात की पारंपरिक लिप्पन आर्ट कला सिखाई

Fri, 15 May 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Taught the traditional Lippan art of Gujarat
सीसीएसयू में कला कार्यशाला में प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कला कार्यशाला में प्रतिभागियों को गुजरात के कच्छ क्षेत्र की पारंपरिक लोक कला लिप्पन आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला की संयोजिका प्रो. अलका तिवारी ने बताया कि प्रतिभागियों को भारत की विभिन्न पारंपरिक लोक कलाओं का प्रशिक्षण विशेषज्ञ कला प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों और परंपराओं को समझ सके।
विज्ञापन


प्रो. अलका तिवारी ने कहा कि लिप्पन आर्ट में मिट्टी और छोटे-छोटे दर्पणों के माध्यम से उभरी हुई सजावटी आकृतियां बनाई जाती हैं। ज्यामितीय डिज़ाइन और दर्पणों की चमक इस कला को विशेष आकर्षण प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह कला भारतीय ग्रामीण जीवन और लोक संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी लोक कलाओं का संरक्षण आवश्यक है, क्योंकि यह युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करती हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षक डॉ. पूर्णिमा वशिष्ट एवं स्वतंत्र चित्रकार दीपांजली ने प्रतिभागियों को लिप्पन आर्ट की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed