{"_id":"695baa9bb3dec7118308f40b","slug":"target-cricket-academy-wins-by-a-huge-margin-of-179-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-146769-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टारगेट क्रिकेट एकेडमी की 179 रन से बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टारगेट क्रिकेट एकेडमी की 179 रन से बड़ी जीत
विज्ञापन
मेरठ। घाट रोड स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट मेंं सोमवार को टारगेट क्रिकेट एकेडमी और श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए।
टीम की ओर से शुभम ने 85, अर्जुन पंवार ने 50 व बृजेश ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में भारत राठी ने दो, नक्श ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 88 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आरव उज्ज्वल ने 88 रन की पारी खेली। टारगेट की टीम ने 179 रन से जीत प्राप्त की। गेंदबाजी में अंश ने दो, आयुष व अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच शुभम को चुना गया। इस मौके पर कोच उमेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित कयया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में अगला मैच मंगलवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में होगा।