फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   taqreer matter in shahi maszid vivad

शाही जामा मस्जिद में तकरीर को लेकर देवबंद दारुल उलूम से मंगाया फतवा

Sat, 27 Nov 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
taqreer matter in shahi maszid vivad
शाही जामा मस्जिद में तकरीर का विवाद सुलझा
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले तकरीर का विवाद खत्म हो गया। शाही मस्जिद में शहरकाजी की अनुमति के बाद ही उलमा तकरीर कर सकेंगे। इसके लिए देवबंद दारुल उलूम व मजाहिर उलूम सहारनपुर से फतवा भी मंगाया गया। फतवे को मानते हुए शहरकाजी सहित अन्य उलमाओं ने विवाद को खत्म करने का ऐलान किया।
दो सप्ताह पहले शाही जामा मस्जिद में जुमे के दिन शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी की गैर मौजूदगी में मिम्बर पर कारी शफीकुर्रहमान कासमी के तकरीर करने पर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। शहरकाजी ने शुक्रवार को बताया कि फतवे के अनुसार मस्जिद के इमाम की अनुमति के बिना किसी अन्य उलमा द्वारा तकरीर करना सही नहीं है। मस्जिद अल्लाह का घर है, जिसके अंदर विवाद नहीं होना चाहिए। शाही जामा मस्जिद में हुई बैठक में उलमा ने राय दी कि शाही जामा मस्जिद में एक उलमा नहीं, शहर के बड़े उलमा समय-समय पर तकरीर करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहरकाजी ने तकरीर की और नमाज अदा कराई। जुमे की नमाज के दौरान एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ कोतवाली सहित पुलिस फोर्स रही। वहीं बैठक में शेखुल हदीस दारुल उलूम मौलाना खुर्शीद मौलाना अब्बास, मौलाना मौ. उमर, मुफ़्ती अरशद, मुफ़्ती मौ. रिजवान, मौलाना सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed