{"_id":"60ca63ae8ebc3e2ee80d4edd","slug":"tantrik-raped-wife-with-husband-permission-meerut-news-mrt543076822","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: पत्नी को तांत्रिक के पास छोड़ा, फिर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, जानें क्या थी बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: पत्नी को तांत्रिक के पास छोड़ा, फिर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, जानें क्या थी बड़ी वजह
Thu, 17 Jun 2021 08:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 08:54 AM IST
सार
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तांत्रिक के पास छोड़ दिया। इसके बाद तांत्रिक ने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जानिए इसके पीछे क्या बड़ी वजह है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पति ने संतान की चाहत में अपनी पत्नी को तांत्रिक को सौंप दिया। तांत्रिक ने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस पर महिला के मायके वालों का गुस्सा फूट पड़ा। मायके वालों ने हंगामा करते पति और तांत्रिक के खिलाफ हंगामा कर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि एक युवक की शादी दो साल पहले कोतवाली की रहने वाले युवती से हुई थी। युवक की एक तांत्रिक से दोस्ती थी। तांत्रिक का युवक के घर पर आना जाना था। दो साल में पत्नी को बालक नहीं हुआ तो पति ने घिनौनी हरकत कर दी। पुलिस के मुताबिक, पति ने तांत्रिक से बात की और फिर पत्नी उसको सौंप दी। एक सप्ताह पहले पति अपनी पत्नी को तांत्रिक के पास अकेले में छोड़कर कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। महिला चिल्लाती रही, लेकिन पति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तांत्रिक के जाने के बाद पति ने महिला को पीटा और फिर उसे बंधक बनाकर रखा। बुधवार को महिला ने किसी तरह मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी। मायके वाले पहुंचे और घटना का पता चला तो उन्होंने विरोध में हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर देहलीगेट राजेंद्र त्यागी ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और फिर उसकी शिकायत पर शौहर व तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शातिर अपराधी की पत्नी के पास पहुंचा था तांत्रिक
पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक एक शातिर अपराधी की पत्नी के पास भी पहुंचा था। बताया गया कि तांत्रिक की बहन अपराधी की पत्नी के घर पर काम करती है। तांत्रिक को बचाने के लिए भी सिफारिश की जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा।