फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantric killed wife, these reasons

तांत्रिक ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, ये रही हत्या की वजह

Mon, 11 Dec 2017 03:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 11 Dec 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Tantric killed wife, these reasons
पत्नी को मार डाला

पत्नी के चरित्र पर संदेह, कोई काम नहीं करने और हर समय तंत्र क्रिया में लगने रहने पर पत्नी के टोकने पर तांत्रिक शाहनवाज ने अपनी पत्नी नगमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घटना के प्रत्यक्षदर्शी अपने छह साल के बेटे अली को गोद में लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। अपने जुर्म का इकबाल करते हुए उसने बताया कि नगमा का चाल चलन सही नहीं था, जिसकी वजह से उसने हत्या की है। 

विज्ञापन


पढ़ें : बेटे ने वृद्ध मां को किया जंजीरों में कैद, हालत देख हैरान रह गए अफसर
विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब दस बजे थाना कुतुबशेर के गांव मानकमऊ में हुई। शाहनवाज मोहल्ला गोटेशाह का रहने वाला है और करीब 14 वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव मानकमऊ निवासी नगमा पुत्री अमीर हसन से हुई थी। पिछले कुछ समय से ये दोनों अपने दो पुत्रों के साथ मानकमऊ में सितारा मस्जिद के पास किराये के मकान में रह रहे थे। शनिवार की रात दस बजे शाहनवाज ने नगमा की घर में गला घोंटकर हत्या कर दी। दूसरे बेटे मोहम्मद ने अपने मामा वसीम को जाकर जानकारी दी। वसीम ने बताया कि उसकी बहन घरों में काम करके घर का खर्चा चलाती थी। शाहनवाज कोई काम नहीं करता था। वह सिर्फ तांत्रिक क्रिया में लगा रहता था। शाहनवाज ने लोगों से कर्जा ले रखा था। लोग पैसे मांगने उनके घर पर भी आते थे। पत्नी इस पर एतराज जताती थी। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी कोई काम नहीं करता था। पत्नी उसे समझाती थी। इसी कारण उसने नगमा की हत्या कर दी। आरोपी को पत्नी के चाल-चलन पर भी शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed