फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tanker crushes girl child on Meerut-Karnal highway, jams

Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर टैंकर ने बच्ची को कुचला, लगाया जाम

Sat, 08 Apr 2023 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tanker crushes girl child on Meerut-Karnal highway, jams
सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुल के पास सड़क पार कर रही छह वर्षीय बच्ची को तेल के टैंकर ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक टैंकर लेकर शामली की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा कर टैंकर चालक को भूनी चौराहे पर पकड़ लिया। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसकी सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुुुंची। अधिकारियों के समझाने पर एक घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

गांव नानू निवासी आस मोहम्मद की छह वर्षीय बेटी नाजिश शुक्रवार दोपहर मेरठ-करनाल हाईवे पर बने पुल के पास सड़क पार कर रही थी। तभी मेरठ की तरफ से आ रहे तेल के टैंकर ने बच्ची को कुचल दिया। चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसा होते देख ग्रामीणों ने टैंकर चालक का पीछा किया। ग्रामीणों ने उसे भूनी चौराहे पर पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने बच्ची के शव को मेरठ-करनाल हाईवे पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मासूम बच्ची की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा जाम नहीं खोलने पर रोहटा और सरूरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घटना को लेकर आर्थिक मदद की मांग की। सीओ सरधना ब्रजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उनके समझाने पर करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed