{"_id":"58edfe464f1c1b874acf75e2","slug":"tampering-with-the-woman-struggling-to-protest-mother-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के कपड़े फाड़े, मां को पिटते देख बेहोश हुई महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के कपड़े फाड़े, मां को पिटते देख बेहोश हुई महिला
टीम डिजिटल/ मेरठ
Updated Wed, 12 Apr 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी मां के साथ मंगलवार की सुबह सिलावर जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने सरेआम किशोरी से छेड़खानी की। महिला के विरोध जताने पर आरोपी युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। दहशत में महिला बेहोश हो गई। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
एक गांव निवासी किशोरी अपनी मां के साथ मंगलवार की सुबह दवाई लेने के लिए सिलावर जा रही थी। सिलावर के पास कुछ युवकों ने किशोरी के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवकों ने किशोरियों के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। किशोरी की मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी मां की भी पिटाई कर दी। इस दौरान महिला बेहोश हो गई। पीड़िता किसी तरह कोतवाली में पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। हालांकि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। दोपहर बाद पीड़िता अपनी माता के साथ एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसपी ने महिला को आश्वस्त किया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन