छेड़छाड़ के विरोध में 2 युवकों की पिटाई, पुलिस पर जमकर पथराव, इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार को छात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध में जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान छात्रा के परिजनों ने विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। यही नहीं बल्कि छात्राओं के साथ भी हाथापाई की गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति की बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
बता दें कि शामली जिले के एक गांव की चार छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ की जा रही थी। बुधवार को छात्राओं ने परिजनों से घटना के बारे में बता दिया तो गुरुवार सुबह छात्राओं के साथ उनके भाई साथ में गए। गुरुवार को फिर से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी गई। वहीं साथ में गए भाइयों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान छात्राओं ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो उनके साथ भी हाथापाई कर डाली।
वहीं पीड़ित परिजनों ने दो नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने सीओ और इंस्पेक्टर की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर जमकर पथराव किया गया। हमले में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले में घायल पुलिसकर्मियों के नाम
सीओ हरि राम यादव के चालक आदेश शर्मा घायल
इंस्पेक्टर जय भगवान सिंह घायल
उपनिरीक्षक कस्बा इंचार्ज घायल
सिपाही शिव कुमार घायल
विकास शर्मा घायल
सीओ हरि राम यादव का कहना है कि पीड़ित परिजनों की तरफ से दो नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमले करने के मामले में 29 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/