फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tampering with a resting student in rest room, bus drivers ran

स्कूल बस के चालक ने कक्षा पांच की छात्रा के साथ की छेड़छाड़

Tue, 25 Jul 2017 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 25 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Tampering with a resting student in rest room, bus drivers ran
स्कूल बस

कुतुबशेर थानांतर्गत एक इंटर कॉलेज में कक्षा पांच की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन को शिकायत करने के बावजूद आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करने पर छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। आक्रोशित परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और चालक को उनके सुपुर्द करने की मांग की। पुलिस ने हंगामा कर रहे अभिभावकों को शांत कर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मौके से फरार बस ड्राइवर

Tampering with a resting student in rest room, bus drivers ran
बस ड्राइवर

मामला गंगोह रोड स्थित एमआरएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक छात्रा की सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। शिक्षकों ने छात्रा को स्कूल के रेस्ट रूम में ले जाकर मामूली उपचार दिया और वहीं कुछ देर आराम करने के लिए लिटा दिया। आरोप हैं कि इसी बीच स्कूल बस का चालक अंबेहटा निवासी जावेद रेस्ट रूम में जा घुसा और आराम कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने चालक की हरकतों का विरोध किया। छात्रा के चीखने पर चालक वहां से भाग निकला। छात्रा ने चालक की करतूत स्कूल प्रबंधन को बताई, तो प्रबंध तंत्र ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। स्कूल के अवकाश के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। स्कूल में बढ़ते हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed