फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talks with the administration on the problems of farmers, BKU meeting in the tehsil premises

Meerut News: किसानों की समस्याओं पर प्रशासन से वार्ता, तहसील परिसर में भाकियू की बैठक

Mon, 02 Feb 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Talks with the administration on the problems of farmers, BKU meeting in the tehsil premises
सरधना। तहसील सभागार में क्षेत्र में समस्याओं को लेकर भाकियू पदा​धिकारी व प्रशाासन की बैठक हुई। 
अतिक्रमण से लेकर आवारा पशुओं तक, भाकियू ने प्रशासन के सामने रखे मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। किसानों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील परिसर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
बैठक में एसडीएम उदित नारायण सेंगर, थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल, लोक निर्माण विभाग के जेई सचिन सिंघल, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने कस्बे में लगने वाले जाम, सड़कों पर अतिक्रमण, देहात क्षेत्रों में आवारा व हिंसक पशुओं की समस्या, सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार, खतौनी में गलत नाम दर्ज होने, भलसोना गांव में रास्तों पर अतिक्रमण, छुर गांव में तालाब पर कब्जा, जलभराव और सड़क निर्माण में खामियों का मुद्दा उठाया। किसानों का कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में देशपाल हुड्डा, विनेश तालियान, विनोद, कृष्णपाल, विनोद कुमार, रामबोस, वीर सिंह, भूरा, दिलशाद, मलूक प्रधान, वीरपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed