फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talk of development: The biggest township will be built in Mohiuddinpur-Chhajjupur, agreements started

विकास की बात: मेरठ में बनेगी सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मेडा ने खर्च किए 7.17 करोड़ रुपये, बैनामे शुरू

Wed, 29 May 2024 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 May 2024 12:01 PM IST
सार

दिल्ली रोड पर इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए मेडा ने 7.17 करोड़ रुपये देकर पांच किसानों से जमीन ली है। इसी सप्ताह आठ खसरा संख्या के अन्य किसान भी बैनामे कराएंगे, 300 हेक्टेयर में विकसित होगी।

विज्ञापन
Talk of development: The biggest township will be built in Mohiuddinpur-Chhajjupur, agreements started
मेरठ में नई टाउनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली रोड पर गांव छज्जूपुर और मोहिउद्दीनपुर में बनने वाली प्रदेश की पहली सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड टाउनशिप को पंख लगने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के पक्ष में पांच किसानों ने 0.7983 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कर दिया। इसकी एवज में 7.17 करोड़ रुपये के चेक दिए गए हैं। 

विज्ञापन


शीघ्र ही करीब 300 हेक्टेयर भूमि पर बहुमंजिली इमारतें, पार्क, आईटी हब सहित अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। बैनामे सहित अन्य खर्च मिलाकर मेडा ने 7,75,26,341 रुपये खर्च किए हैं। इसी सप्ताह अन्य आठ खसरा संख्या से जुड़े किसान भी जमीन के बैनामे कराएंगे।

विज्ञापन

Talk of development: The biggest township will be built in Mohiuddinpur-Chhajjupur, agreements started
उप निबंधक तृतीय के कार्यालय में जमीन का बैनामा कराते किसान - फोटो : अमर उजाला
दूसरे फेज में कायस्थ गावड़ी और इकला गांव में बहुमंजिली इमारतें दिखाई देंगी। टाउनशिप के लिए प्रदेश सरकार ने 200 करोड़ रुपये का बजट मेडा को जारी किया है। इससे मेडा ने जमीनों की खरीद शुरू कर दी है। मंगलवार को मोहिउद्दीनपुर की खसरा संख्या 136,137,140, व 142 के किसान श्यामपाल सिंह, यशपाल सिंह, योगेंद्र सिंह व गजेंद्र कुमार सिंह और रूणा सिंह की भूमि का बैनामा किया गया। 
 

पहले फेज में 112 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि पहले फेज में 112 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। इसमें छज्जूपुर में 30.09 और मोहिउद्दीनपुर में 111.79 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप विकसित होगी। इससे 750 किसान प्रभावित होंगे। वहीं, 85 हेक्टेयर जमीन के लिए 437 किसानों ने पूर्ण सहमति दे दी है। मंगलवार को पांच बैनामे किए गए हैं। शीघ्र ही आठ खसरा संख्या भूमि के भी बैनामे होंगे। 

 
विज्ञापन

Talk of development: The biggest township will be built in Mohiuddinpur-Chhajjupur, agreements started
मेडा के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय - फोटो : अमर उजाला

फ्लैटेड फैक्टरी लाने की भी तैयारी 
मेडा के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि टाउनशिप में भव्य शोरूम, बहुमंजिली इमारतें, मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स, आईटी हब, ग्रुप हाउसिंग, कंपनियों के कार्यालय, मेडिसिटी सेंटर, इंस्टीट्यूशनल, औद्योगिक एवं अन्य प्रकार की मिक्स गतिविधियां होंगी। औद्योगिक गलियारा, जिसमें जेम्स एंड ज्वेलरी, कैंची, स्पोर्ट्स आदि उद्योग जिनको कम जगह की आवश्यकता होती है, उन्हें फ्लैटेड फैक्टरी के तौर पर भी यहां लाने की तैयारी है।

Talk of development: The biggest township will be built in Mohiuddinpur-Chhajjupur, agreements started
मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए होगी अनुकूल
मेडा के सचिव एके सिंह ने बताया कि टाउनशिप मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन से लगभग 1.3 किमी, डीएफसी कॉरिडोर से लगभग 1.5 किमी, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, बस स्टेंड, हरिद्वार बाईपास से लगभग दो किमी, मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 1.5 किमी, परतापुर रेलवे स्टेशन से लगभग चार किमी और मेरठ सिटी से लगभग 10 किमी की दूरी पर होगी। इसलिए यह दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए अनुकूल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed