मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में आयोजित एंकरिंग (मंच संचालन) प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें बीए तृतीय वर्ष की पूजा पहले, बीए तृतीय वर्ष की कोमल दूसरे और बीए द्वितीय वर्ष की सिमरन तीसरे स्थान और बीए तृतीय वर्ष की एलिशा व बीए प्रथम वर्ष की स्वाति चौधरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सरोज चौहान, पूनम रस्तोगी, डॉ. नीलम रहीं। संचालन छात्रा स्वाति चौधरी ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. शक्ति साहनी ने संबोधन में कहा कि मंच संचालन एक कला है। छात्राओं में आत्म विश्वास की वृद्धि होती है। वहीं, एक विचार गोष्ठी में बेटी के अस्तित्व के समक्ष चुनौतियां विषय पर पूजा, नेहा, स्वाति, एकता ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सभी को बेटियों के सम्मान की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. दीपशिखा, डॉ. विनीता, पूनम, दीपा, मिनाक्षी, शिवानी दुबलिश, सायमा एवं पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।