फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Take inspiration from Gujarat's development model: Dr. Triveni

गुजरात के विकास मॉडल से प्रेरणा लें :डॉ. त्रिवेणी

Fri, 01 May 2026 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from Gujarat's development model: Dr. Triveni
मोदीपुरम - कृषि विवि में पैदल यात्रा को हरी झंडी दिखाते कुलपति।
गुजरात दिवस पर कृषि विश्वविद्यालय में पैदल यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों से गुजराती लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुजरात दिवस पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में पैदल यात्रा और पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने हरी झंडी दिखाकर पैदल यात्रा को रवाना करके की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गुजरात के विकास मॉडल से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

हाथों में तिरंगा लिए उत्साहित छात्र-छात्राएं जैसे ही परिसर से मुख्य मार्गों की ओर बढ़े, पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और जागरूकता संदेशों से गूंज उठा। कुलपति ने गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उद्यमशीलता और विकास मॉडल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुजरात ने देश और दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह राज्य केवल आर्थिक प्रगति का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में विद्यार्थियों ने गुजराती लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक परिधान, लोक नृत्य और रीति-रिवाजों को मंच पर जीवंत कर दिया। डांडिया नृत्य की धूम रही। फैशन शो में प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। घाघरा-चोली, कढ़ाईदार कुर्ता और पारंपरिक आभूषणों से सजा मंच पूरी तरह गुजरात के रंग में रंगा नजर आया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डीके सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में जागरूकता और सांस्कृतिक समझ विकसित होती है। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. वीरपाल सिंह, निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी, निदेशक प्रसार डॉ. सतेंद्र खारी, निदेशक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. रविन्द्र, जयवीर, डॉ. यूपी शाही, डॉ. लोकेश, डॉ. रश्मि आदि मौजूद रहे।

मोदीपुरम - कृषि विवि में पैदल यात्रा को हरी झंडी दिखाते कुलपति।

मोदीपुरम - कृषि विवि में पैदल यात्रा को हरी झंडी दिखाते कुलपति।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed